Posts

देवघर से कानपुर करौली शंकर धाम आश्रम बेटा का ईलाज कराने पहुंचा बाप बेटा हुवा गायब बेटे का मिला पता बाप 3 महीने से लापता पिता की खोज में पूरा परिवार परेशान

देवघर जिला मुख्यालय से 70 किलो मीटर की दूरी पर स्थित मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के कुसमहा गांव निवासी मुरली यादव का एक बेटा का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है जिसके ईलाज के लिए देवघर से कानपुर के करोली शंकर धाम पहुंचा था जहां पर बेटे के ईलाज के लिए बाप के साथ अन्य दो बेटा भी गया था आश्रम पहुंचने पर बाबा के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को बाबा से मिलने के लिए फीस जमा करने को को कहा जिसके बाद इन लोगो ने फीस जमा किया और इसी बिच एक दिन बेटा गायब हो गया दूसरे दिन बाप भी गायब हो गया आश्रम से बाप बेटे के गायब होने के बाद दोनों भाई ने पिता और अपने भाई की खोजबीन शुरू किया और बाबा से भी गुहार लगाया जिसके बाद बाबा ने कहा हवन कराना होगा पिता और भाई मिल जाएगा पीड़ित के अनुसार हवन के लिए 1.5 लाख रुपया खर्च बताया और पीड़ित परिवार ने कुछ पैसा नगद और कुछ ऑनलाइन के माध्यम से दिया और हवन कराया लेकिन पिता और भाई का कोई अता पता नहीं चला कुछ दिन बाद मानसिक रूप से अस्वास्थ्य भाई को गांव के ही एक लड़के ने मेरे भाई को देखा जिसके बाद हमलोगों ने भाई को अपने पास लाया लेकीन पिता का कोई पता नहीं ...

देवघर :- बोर्ड परीक्षा में कोरोना का दस्तक, कोरोना पॉजिटिव छात्र का कोविड गाइड लाइन के तहत हो रहा है परीक्षा

Image
झारखंड में बोर्ड परीक्षा शुरु हो गई है बोर्ड परीक्षा के साथ साथ कोरोना ने भी पैर पसारना शुरु कर दिया है देवघर में एक कोरोना पॉजीटिव छात्र मिले हैं कॉविड पॉजीटिव छात्र मिलने के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ हैं साथ ही परीक्षा केन्द्र पर कॉविड छात्र के लिए अलग से व्यवस्था की गई है कोविड पॉजीटिव छात्र को अलग से एक कमरा आवंटित किया गया है जिसमें उसे बैठाया गया है छात्र के इंट्री अलग से कराई जाती है और परीक्षा के बाद उसे अलग से निकाला भी जाता है छात्र को होम कोरोंटाइन किया गया है इसलिए वो खुद बाइक चलाकर आते हैं और उसकी इंट्री सभी बच्चों से पहले कराई जाती और परीक्षा खत्म होने के 20 मिनट बाद उसे छोड़ा जाता है कोविड पॉजिटिव छात्र देवघर जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के गोबरदाहा निवासी निवास कुमार जो 10 वी का छात्र है निवास की तबियत खराब होने के बाद इलाज कराने देवघर सदर अस्पताल पहुंचा था जहां इलाज के क्रम में कोविड जांच किया गया तो जांच रिपोर्ट कोविड पॉजीटिव आया जिसके के बाद इसकी सूचना शिक्षा विभाग को दी गई और फिर परीक्षा केन्द्र को भी कॉविड रिपोर्ट दिया गया रिपोर्ट मिल...

देवघर में हैदराबाद पुलिस की छापेमारी, मोहनपुर थाना की पुलिस के सहयोग से मिली बड़ी सफ़लता भारी मात्रा में सोना चांदी और जेवरात बरामद एक गिरफ्तार

Image
हैदराबाद पुलिस ने देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के लतासारे गांव में छापेमारी कर 50 लाख रुपए के चोरी के जेवरात के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार हैदराबाद के सेंगरायडीह थाना में 50 लाख रुपए के जेवरात चोरी का मामला दर्ज कराया था जिसके बाद हैदराबाद पुलिस ने छापेमारी मामले की छानबीन शुरू किया और छापेमारी अभियान चलाया और जज के घर में रह रहे देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र लतासरे गांव के रहने वाला महबूब अंसारी नामक व्यक्ति ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था उसे गिरफ्तार किया जज के घर में महबूब 4 वर्षों से रह रहा था और वही दर्जी का काम करता था और जज अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने बाहर गए थे जिसके बाद महबूब ने मौका देखकर घर के आलमारी को तोड़ कर अलमारी में रखें 50 लाख का जेवरात लेकर फरार हो गया था जिसके बाद हैदराबाद पुलिस ने देवघर जिला के मोहनपुर थाना पहुंची और मोहनपुर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप के साथ मिलकर छापेमारी कर महबूब अंसारी को गिरफ्तार किया और जेवरात भी बरामद किया

देवघर में गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम कब कहां और कितने बजे होगा देखिए इस रिपोर्ट में

Image
कल गृह मंत्री अमित शाह दूसरी बार देवघर आ रहे हैं इससे पहले वर्ष 2019 में देवघर आए थे और चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया था कल का कार्यक्रम को आज हम आपको बताने वाले हैं 4 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह करीब 10:45 में भारतीय वायु सेना के हेलीकाप्टर से देवघर एयरपोर्ट पर उतरेंगे उसके सड़क मार्ग से सीधे बाबा बैजनाथ धाम मंदिर जाएंगे इस बिच में देवघर एयरपोर्ट के पास वाली सड़कों को एक घण्टे पहले बंद कर दिया जाएगा साथ भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 7 बजे से ही बलियाचोकी हिंदोलावरन चोक देवीपुर चोक और दर्दमारा के पास रोक दिया अमित शाह मंदिर पहुंचने के बाद करीब आधे घण्टे तक में पूजा करेंगे गृह मंत्री के पूजा के दौरान आम श्रद्धालुओ के लिए पूजा बंद रहेगा आम श्रद्धालुओं को सुबह 8 बजे के बाद से ही मंदिर में प्रवेश वर्जित रहेगा श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए क्यू कॉम्प्लेक्स में ठहरने की व्यवस्था की गई है मंदिर में पूजा करने बाद सीधे जसीडीह के लिए निकल जायेंगे और जसीडीह के मेहर गार्डन में लंच करेंगे लंच के बाद कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे और वहां पर करीब 2 बजे इफको फेक्ट्री का आधार शिला रखेंग...

योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे देवघर पतंजली योग पीठ के शिष्यों ने किया जोरदार स्वागत

Image
देवघर:- योग गुरु बाबा रामदेव निजी विमान से देवघर एयरपोर्ट पहुंचे एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पतंजलि योगपीठ देवघर के शिष्यों के द्वारा फूल माला गुलदस्ता और अंग वस्त्र देकर बाबा रामदेव का जोरदार स्वागत किया गया स्वागत के बाद देवघर से सड़क मार्ग होते हुए गिरिडीह के पारसनाथ रवाना हो गए गिरिडीह में जैन समुदाय का तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर में आयोजित प्रसन्न सागर जी महाराज का महा पारण महोत्सव में भाग लेने गए 557 दिनों से प्रसन्न सागर जी महाराज मौन व्रत धारण किए हुए हैं और आज वह अपने उपवास को तोड़ेंगे पारसनाथ के इस कार्यक्रम के बाद बाबा रामदेव कल देवघर आएंगे और देवघर के विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैजनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और यहां से पुनः हवाई मार्ग से हरिद्वार निकल जाएंगे |

नेताजी मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से नवाजा गया किसको कोन सा सम्मान मिला देखिए पूरी लिस्ट |

Image
नेताजी मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से नवाजा गया किसको कोन सा सम्मान मिला देखिए पूरी लिस्ट  #bkdnewsjharkhand #NewsJharkhand #pappuyadavbhartiy #JharkhandNews #Deoghar #ahir_regiment_hak_challenge #republicday2023 #पद्मविभूषण #पद्मभूषण #पदमश्री #राष्ट्रीपतिपुरस्कार #मुलायम_सिंह_यादव #MulayamSinghYadav #Netaji #bedhynathdhamdeoghar

देवघर:- देवों के देव महादेव की नगरी से भाजपा ने 2024 चुनाव का फूका बिगुल प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक बुलाई

Image
देवघर:- भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक देवों के देव महादेव की नगरी बाबा बैद्यनाथ धाम में आज 2:30 बजे विधिवत उद्घाटन करके कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी भाजपा मिशन 2024 को लेकर तैयारी में जुटी हुई है और इसी को लेकर एक प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिपक प्रकाश पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी प्रदेश महामंत्री सह राज्य सभा सांसद आदित्य साहू और झारखंड प्रदेश के बड़े नेता इस कार्यक्रम में पहुंचने वाले हैं  ट्रेन से ये सभी नेता देवघर पहुंचेंगे उसके बाद पार्टी कार्यकर्ता के द्वारा स्वागत किया जाएगा और फिर मिशन 2024 को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी दो दिनों तक चलने वाले इस बैठक में झारखंड में सभी लोक सभा सीटों को जीतने की रणनीति तैयार किया जाएगा वर्ष 2020 के लोक सभा चुनाव में झारखंड के 14 लोक सभा सीटों में से 11 पर भाजपा 1 पर कांग्रेस 1 जेएमएम और 1 सीट पर आजसू ने जीत दर्ज किया था 2024 में भाजपा इस जीत को बरकार रखने की कोशिश करेगी और एक बार फिर से केन्द्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बन...