देवघर:- देवों के देव महादेव की नगरी से भाजपा ने 2024 चुनाव का फूका बिगुल प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक बुलाई

देवघर:- भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक देवों के देव महादेव की नगरी बाबा बैद्यनाथ धाम में आज 2:30 बजे विधिवत उद्घाटन करके कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी भाजपा मिशन 2024 को लेकर तैयारी में जुटी हुई है और इसी को लेकर एक प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिपक प्रकाश पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी प्रदेश महामंत्री सह राज्य सभा सांसद आदित्य साहू और झारखंड प्रदेश के बड़े नेता इस कार्यक्रम में पहुंचने वाले हैं 
ट्रेन से ये सभी नेता देवघर पहुंचेंगे उसके बाद पार्टी कार्यकर्ता के द्वारा स्वागत किया जाएगा और फिर मिशन 2024 को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी दो दिनों तक चलने वाले इस बैठक में झारखंड में सभी लोक सभा सीटों को जीतने की रणनीति तैयार किया जाएगा वर्ष 2020 के लोक सभा चुनाव में झारखंड के 14 लोक सभा सीटों में से 11 पर भाजपा 1 पर कांग्रेस 1 जेएमएम और 1 सीट पर आजसू ने जीत दर्ज किया था 2024 में भाजपा इस जीत को बरकार रखने की कोशिश करेगी और एक बार फिर से केन्द्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में झारखंड प्रदेश भाजपा अपनी मजबूती साबित करने की कोशिश करेगी और इसी को लेकर प्रदेश के बड़े बड़े नेता आज देवघर पहुंच रहे हैं और यही से 2024 चुनाव का बिगुल बजाया जाएगा| वर्तमान में राजमहल से जेएमएम के टिकट पर विजय हांसदा गिरिडीह में आजसू के टिकट पर चंद्र प्रकाश चौधरी और सिंहभूम से कांग्रेस के टिकट पर गीता कोड़ा ने जीत दर्ज किया है और बाकी सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज किया है 

Popular posts from this blog

देवघर के एक पिता ने ठेले पर फल बेचकर बेटी को पढ़ाया बेटी बनी सीए , रहने के लिए घर नही किराए के मकान पर रहते हैं लेकिन कहते हैं और दो बेटा बेटी को फल बेचकर बनाएंगे सीए

नेताजी मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से नवाजा गया किसको कोन सा सम्मान मिला देखिए पूरी लिस्ट |

देवघर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है आपसी रंजिश में एक युवक के दोनों हाथ को बदमाशों ने काट डाला