देवघर से कानपुर करौली शंकर धाम आश्रम बेटा का ईलाज कराने पहुंचा बाप बेटा हुवा गायब बेटे का मिला पता बाप 3 महीने से लापता पिता की खोज में पूरा परिवार परेशान
देवघर जिला मुख्यालय से 70 किलो मीटर की दूरी पर स्थित मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के कुसमहा गांव निवासी मुरली यादव का एक बेटा का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है जिसके ईलाज के लिए देवघर से कानपुर के करोली शंकर धाम पहुंचा था जहां पर बेटे के ईलाज के लिए बाप के साथ अन्य दो बेटा भी गया था आश्रम पहुंचने पर बाबा के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को बाबा से मिलने के लिए फीस जमा करने को को कहा जिसके बाद इन लोगो ने फीस जमा किया और इसी बिच एक दिन बेटा गायब हो गया दूसरे दिन बाप भी गायब हो गया आश्रम से बाप बेटे के गायब होने के बाद दोनों भाई ने पिता और अपने भाई की खोजबीन शुरू किया और बाबा से भी गुहार लगाया जिसके बाद बाबा ने कहा हवन कराना होगा पिता और भाई मिल जाएगा पीड़ित के अनुसार हवन के लिए 1.5 लाख रुपया खर्च बताया और पीड़ित परिवार ने कुछ पैसा नगद और कुछ ऑनलाइन के माध्यम से दिया और हवन कराया लेकिन पिता और भाई का कोई अता पता नहीं चला कुछ दिन बाद मानसिक रूप से अस्वास्थ्य भाई को गांव के ही एक लड़के ने मेरे भाई को देखा जिसके बाद हमलोगों ने भाई को अपने पास लाया लेकीन पिता का कोई पता नहीं चला पीड़ित परिवार ने कहा की आश्रम के कार्यकर्ता से हमलोगों ने गुहार लगाया की आश्रम के सीसीटीवी को दिखाया जाय जिससे पता चल सके आश्रम से मेरा पिता कहां और किधर निकले पैदल निकले या किसी गाड़ी से लेकीन आश्रम वाले ने हमलोगो की एक नही सुनी और हमलोग वहां से घर आ गए 3 महीना बीत गया अभी तक कोई पता नहीं चला है कानपुर के बिधनू थाना में लिखित आवेदन दिया गया और देवघर के मार्गोमुंडा में भी लिखित आवेदन दिया गया कही भी प्राथमिकी दर्ज नही की गई है हमारा पूरा परिवार परेशान हैं हमलोग प्रशासन से गुहार लगाते हैं हमारी बात को सुनी जाए और हमारे पिता को खोजने में मदद करें और बाबा ने गलत तरीके से हमलोगों पैसा ठगने का काम किया उस पर कार्यवाही की जाय |