देवघर में गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम कब कहां और कितने बजे होगा देखिए इस रिपोर्ट में
कल गृह मंत्री अमित शाह दूसरी बार देवघर आ रहे हैं इससे पहले वर्ष 2019 में देवघर आए थे और चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया था कल का कार्यक्रम को आज हम आपको बताने वाले हैं 4 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह करीब 10:45 में भारतीय वायु सेना के हेलीकाप्टर से देवघर एयरपोर्ट पर उतरेंगे उसके सड़क मार्ग से सीधे बाबा बैजनाथ धाम मंदिर जाएंगे इस बिच में देवघर एयरपोर्ट के पास वाली सड़कों को एक घण्टे पहले बंद कर दिया जाएगा साथ भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 7 बजे से ही बलियाचोकी हिंदोलावरन चोक देवीपुर चोक और दर्दमारा के पास रोक दिया अमित शाह मंदिर पहुंचने के बाद करीब आधे घण्टे तक में पूजा करेंगे गृह मंत्री के पूजा के दौरान आम श्रद्धालुओ के लिए पूजा बंद रहेगा आम श्रद्धालुओं को सुबह 8 बजे के बाद से ही मंदिर में प्रवेश वर्जित रहेगा श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए क्यू कॉम्प्लेक्स में ठहरने की व्यवस्था की गई है मंदिर में पूजा करने बाद सीधे जसीडीह के लिए निकल जायेंगे और जसीडीह के मेहर गार्डन में लंच करेंगे लंच के बाद कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे और वहां पर करीब 2 बजे इफको फेक्ट्री का आधार शिला रखेंगे और फिर पार्टी द्वारा आयोजित जनसभा जिसका नाम विजय संकल्प रैली दिया गया है उसे सम्बोधित करेंगे रैली को संबोधित करने के बाद रामकृष्ण मिशन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंच सकते हैं और रामकृष्ण मिशन से होटल जायेंगे और वहां पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और रात्रि विश्राम भी देवघर में ही करेंगे और 5 फरवरी को सुबह देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवान हो जायेंगे इस बिच हम ट्रैफिक की बात करे तो 4 फरवरी आनी कल सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा दुमका से आने वाली गाड़ियों को हिंदोलावरण चोक पर गोड्डा दुमका से आने वाली गाड़ियों को चोपा मोड़ पर गिरिडीह से आने वाली गाडी को देवीपुर एम्स से 200 मीटर पहले रोक दिया जाएगा मधुपुर सारवां से आने वाली गाड़ियों को चांदडीह कर्णकोल के पास और जमुई से आने वाली गाडी को अंधरीगादर बांका से आने वाली गाड़ियों को दर्दमार के पास रोक दिया जाएगा |