देवघर में हैदराबाद पुलिस की छापेमारी, मोहनपुर थाना की पुलिस के सहयोग से मिली बड़ी सफ़लता भारी मात्रा में सोना चांदी और जेवरात बरामद एक गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के लतासारे गांव में छापेमारी कर 50 लाख रुपए के चोरी के जेवरात के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार हैदराबाद के सेंगरायडीह थाना में 50 लाख रुपए के जेवरात चोरी का मामला दर्ज कराया था जिसके बाद हैदराबाद पुलिस ने छापेमारी मामले की छानबीन शुरू किया और छापेमारी अभियान चलाया और जज के घर में रह रहे देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र लतासरे गांव के रहने वाला महबूब अंसारी नामक व्यक्ति ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था उसे गिरफ्तार किया जज के घर में महबूब 4 वर्षों से रह रहा था और वही दर्जी का काम करता था और जज अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने बाहर गए थे जिसके बाद महबूब ने मौका देखकर घर के आलमारी को तोड़ कर अलमारी में रखें 50 लाख का जेवरात लेकर फरार हो गया था जिसके बाद हैदराबाद पुलिस ने देवघर जिला के मोहनपुर थाना पहुंची और मोहनपुर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप के साथ मिलकर छापेमारी कर महबूब अंसारी को गिरफ्तार किया और जेवरात भी बरामद किया