देवघर :- बोर्ड परीक्षा में कोरोना का दस्तक, कोरोना पॉजिटिव छात्र का कोविड गाइड लाइन के तहत हो रहा है परीक्षा

झारखंड में बोर्ड परीक्षा शुरु हो गई है बोर्ड परीक्षा के साथ साथ कोरोना ने भी पैर पसारना शुरु कर दिया है देवघर में एक कोरोना पॉजीटिव छात्र मिले हैं कॉविड पॉजीटिव छात्र मिलने के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ हैं साथ ही परीक्षा केन्द्र पर कॉविड छात्र के लिए अलग से व्यवस्था की गई है कोविड पॉजीटिव छात्र को अलग से एक कमरा आवंटित किया गया है जिसमें उसे बैठाया गया है छात्र के इंट्री अलग से कराई जाती है और परीक्षा के बाद उसे अलग से निकाला भी जाता है छात्र को होम कोरोंटाइन किया गया है इसलिए वो खुद बाइक चलाकर आते हैं और उसकी इंट्री सभी बच्चों से पहले कराई जाती और परीक्षा खत्म होने के 20 मिनट बाद उसे छोड़ा जाता है कोविड पॉजिटिव छात्र देवघर जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के गोबरदाहा निवासी निवास कुमार जो 10 वी का छात्र है निवास की तबियत खराब होने के बाद इलाज कराने देवघर सदर अस्पताल पहुंचा था जहां इलाज के क्रम में कोविड जांच किया गया तो जांच रिपोर्ट कोविड पॉजीटिव आया जिसके के बाद इसकी सूचना शिक्षा विभाग को दी गई और फिर परीक्षा केन्द्र को भी कॉविड रिपोर्ट दिया गया रिपोर्ट मिलने के बाद परीक्षा केन्द्र पर सभी एक्टिव हुए और उच्च विद्यालय महेशमारा में परीक्षा दे रहे बाकी छात्रों में संक्रमण फैले नही इसके लिए कोवीड के सभी गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है और परीक्षा दे रहे सभी छात्र छात्राओ को कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने का भी आदेश दिया गया है और सभी छात्र मास्क सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए परीक्षा दे रहे हैं |

Popular posts from this blog

देवघर के एक पिता ने ठेले पर फल बेचकर बेटी को पढ़ाया बेटी बनी सीए , रहने के लिए घर नही किराए के मकान पर रहते हैं लेकिन कहते हैं और दो बेटा बेटी को फल बेचकर बनाएंगे सीए

संस्कृति भाषा हमारी मां के समान हैं और मां की सेवा करना हमारा कर्तव्य है इसलिए संस्कृति भाषा को बचाने के लिए में अपना पुरा जीवन देने के लिए निकल पड़ी हूं :- आयुषी अन्या संस्कृत गायिका देवघर

नेताजी मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से नवाजा गया किसको कोन सा सम्मान मिला देखिए पूरी लिस्ट |