योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे देवघर पतंजली योग पीठ के शिष्यों ने किया जोरदार स्वागत

देवघर:- योग गुरु बाबा रामदेव निजी विमान से देवघर एयरपोर्ट पहुंचे एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पतंजलि योगपीठ देवघर के शिष्यों के द्वारा फूल माला गुलदस्ता और अंग वस्त्र देकर बाबा रामदेव का जोरदार स्वागत किया गया स्वागत के बाद देवघर से सड़क मार्ग होते हुए गिरिडीह के पारसनाथ रवाना हो गए गिरिडीह में जैन समुदाय का तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर में आयोजित प्रसन्न सागर जी महाराज का महा पारण महोत्सव में भाग लेने गए 557 दिनों से प्रसन्न सागर जी महाराज मौन व्रत धारण किए हुए हैं और आज वह अपने उपवास को तोड़ेंगे पारसनाथ के इस कार्यक्रम के बाद बाबा रामदेव कल देवघर आएंगे और देवघर के विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैजनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और यहां से पुनः हवाई मार्ग से हरिद्वार निकल जाएंगे |

Popular posts from this blog

देवघर में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में दो प्रज्ञा केंद्र संचालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

देवघर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है आपसी रंजिश में एक युवक के दोनों हाथ को बदमाशों ने काट डाला

नेताजी मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से नवाजा गया किसको कोन सा सम्मान मिला देखिए पूरी लिस्ट |