तपोवन मेला में जीत सेना सूचना केन्द्र का उद्घाटन केंद्रीय अध्यक्ष ने फिता काटकर किया
देवघर जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के तपोवन में प्रत्येक साल मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर (15 -16 जनवरी) लगने वाला मेला का सफल संचालन हो इसके लिए जीत सेना की और से प्रत्येक साल मकर संक्रांति मेला में सुचना केंद्र लगाने का काम किया जाता रहा है इस वर्ष भी जीत सेना के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार मीरा कार्यकारी अध्यक्ष पप्पु यादव भारतीय ने संयुक्त रूप से फीता काट कर सुचना केंद्र का उद्घाटन किया इस सुचना केंद्र के माध्यम से मेला में आए हुए लोगों को मदद पहुंचाने का काम किया जाता है भूले बिछड़े बच्चों बुजुर्गो को मिलाने का काम इस सुचना केंद्र के माध्यम से किया जाता उद्घाटन के बाद से ही दर्जनों लोगों को इस सुचना केंद्र के माध्यम से मदद मिला साथ ही जीत सेना केन्द्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार मीरा ने बताया कि जीत सेना के सदस्यों के द्वारा ट्रैफिक की समस्या में पुलिस प्रशासन को मदद पहुंचाने का काम कर रहे हैं और जीत सेना के सुचना केंद्र में मेला संचालक विनय कुमार यादव पहुंचे और कहा इस सुचना केंद्र के माध्यम से लोगों को बहुत सुविधा हो रही है लोगो को पॉकेट मार से सावधान करने का काम किया जा रहा है समय रहते पहाड़ पर घूमने वाले लोगों को नीचे उतरने की सुचना दी जा रही है इससे लोगो को लाभ मिल रहा है और अच्छी तरह से मेला का संचालन हो रहा है सुचना केंद्र में अनाउंसमेंट का काम अशोक कुमार और उसके सहयोगी के द्वारा किया जा रहा है मौके पर जीत सेना के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे|