देवघर पहुंचे झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष झारखंड की वर्तमान सरकार को रावण राज कहा और सम्मेद शिखर विवाद को लेकर कहा भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती हैं मरांग गुरू का भी सम्मान होना चाहिए

देवघर पहुंचे झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा झारखंड की नियोजन नीति को लेकर कहा यह पहली सरकार हैं जो बिना नियोजन नीति के चल रही है 1932 को 9 वीं अनुसूची में शामिल करने की क्या जरूरत है राज्य सरकार इसे पास कर सकती है कैबिनेट से पास करे और लागू करे झारखंड सरकार लटकाने भटकाने की आदत छोड़े और काम करें यह सरकार युवाओं से वादा करके आई थी 5 लाख नोकरी देंगे नोकरी नही देने पर बेरोजगारी भत्ता देंगे लेकिन कुछ नहीं किया सम्मेद शिखर को लेकर कहा भारतीय जनता पार्टी सभी धर्मो का सम्मान करती है और केन्द्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया इस समिति बनाए और सभी धर्मों का सम्मान करते हुए बैठ कर निर्णय करे मरांग गुरू का भी सम्मान करते हैं आगे सरकार पर हमला करते हुए कहा की झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार को कहा रावण राज चल रहा है हर दिन चोरी डकेती लूट हत्या और लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाएं घट रही है इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हमलोग पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं और पवित्र भूमि देवघर में झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 23 -24 जनवरी को होगी जिसमें प्रदेश के तीन पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा सभी बड़े नेता इस बैठक में भाग लेंगे और 2024 में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे |

Popular posts from this blog

देवघर के एक पिता ने ठेले पर फल बेचकर बेटी को पढ़ाया बेटी बनी सीए , रहने के लिए घर नही किराए के मकान पर रहते हैं लेकिन कहते हैं और दो बेटा बेटी को फल बेचकर बनाएंगे सीए

नेताजी मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से नवाजा गया किसको कोन सा सम्मान मिला देखिए पूरी लिस्ट |

देवघर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है आपसी रंजिश में एक युवक के दोनों हाथ को बदमाशों ने काट डाला