देवघर :- रिटायर्ड फौजी सह वर्तमान पंजाब नैशनल बैंक के गार्ड और देवघर के नगर थाना प्रभारी के साथ पीएनबी बैंक में मारपीट का सीसीटीवी वीडियो आया सामने थाना प्रभारी ने खुद मामला दर्ज कर रिटायर्ड फौजी को भेजा जेल बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों में दहशत का माहौल देवघर डीसी कर रहे मामले की जांच होगी कार्यवाही
देवघर नगर थाना प्रभारी और रिटायर्ड फौजी सह पीएनबी के वर्तमान सुरक्षा गार्ड अशोक कुमार के साथ मारपीट का मामला आया सामने 2 जनवरी को करीब 12:30 में नगर थाना प्रभारी अपने दो सुरक्षा गार्ड के साथ नगर थाना क्षेत्र के पंजाब नैशनल बैंक में प्रवेश किया थाना प्रभारी के प्रवेश करने के बाद उसके पीछे एक गार्ड राइफल लेकर एक अन्य गार्ड जा रहा था जिसके बाद पीएनबी बैंक के सुरक्षा में लगे गार्ड ने उसे रोका और कहा राइफल लेकर अंदर नही जा सकते जिसके बाद नगर थाना प्रभारी और पीएनबी सुरक्षा गार्ड में कहासुनी शूरू हो गई जिसके बाद थाना प्रभारी को गुस्सा आया और गार्ड को एक तमाचा जड़ दिया (सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है) जिसके बाद मामला शांत कराने की कोशिश बैंक अधिकारी और कर्मचारीयों के द्वारा किया गया लेकिन मामला शांत न होकर और बढ़ गया और फिर थाना प्रभारी ने पीसीआर वैन को बुलाकर गार्ड को उठाकर थाना ले गया और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया
गिरफ्तारी के बाद बोले बैंक अधिकारी
पीएनबी गार्ड की गिरफ्तारी को लेकर पीएनबी के अधिकारी और कर्मचारियों में दहशत का माहौल कहा काम करने में लगने लगा डर पीएनबी के कर्मचारियों और अधिकारियों ने इसकी शिकायत देवघर डीसी से किया जिसके बाद डीसी ने मामले की छानबीन को लेकर पीएनबी बैंक और थाना का लिया जायजा कर्मचारी से की पूछताछ और कहा जो भी दोषी होगें उसके ऊपर नियम संगत कार्यवाही की जाएगी इस घटना को लेकर पंजाब नैशनल बैंक के सीनियर ब्रांच मैनेजर ने बताया की इस घटना को लेकर हमलोग काफी दुःखी हैं हमलोग सभी डरे हुए हैं इस प्रकार से एक पुलिस आधिकारी के द्वारा बैंक में घुसकर मारपीट करना और फिर गिरफ्तारी करके जैल भेज देना ये कहां से उचित है सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है मेरे सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट कर रहे हैं इसको लेकर हमलोगो ने डीसी से न्याय की गुहार लगाए हैं और अपने सीनियर अधिकारी को मैल के माध्याम से मामले की जानकारी दी है और थाना प्रभारी के उपर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में लगें हुए हैं और डीसी से गार्ड को रिहा करने की मांग किए हैं साथ ही थाना प्रभारी पर कार्यवाई की जाय
रिटायर्ड फौजी सह वर्तमान सुरक्षा गार्ड के भाई ने कहा
सुरक्षा गार्ड के भाई ने बताया की मेरा भाई रिटायर्ड फौजी हैं कारगिल के युद्ध में उन्होने देश के लिए सेवा दी है रिटायर्ड होने के बाद दो महिने पहले उन्होने बैंक में ज्वाइन किया और इस प्रकार से थाना प्रभारी के द्वारा मारपीट करना कही से जायज नहीं है हम चाहते हैं सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाय और भाई को न्याय मिले और थाना प्रभारी पर कार्यवायी हो क्योंकि वो एक रिटायर्ड फौजी हैं फोजी को सिर्फ शाहिद होने पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हमलोग नही है वो हमलोगों के बिच में हैं उसे सम्मान मिलना चाहिए जिसे जैल में होना चाहिए वो बाहर हैं और जिसे बाहर होना चाहिए वो जैल में ये कहां का न्याय है
थाना प्रभारी रतन सिंह ने कहा हमने उचित कार्यवाही किया है
थाना प्रभारी रतन सिंह ने बताया की में रूटीन चेकअप के लिए बैंक गया था जिसके बाद सुरक्षा गार्ड ने मेरे गार्ड को रोका मेरे ऊपर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जिसको लेकर मैने तुरंत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया फिलहाल बैंक आधिकारी और कर्मचारी गार्ड की रिहाई के लिए लगे हुए हैं डीसी मामले की छानबीन में जुटी हुई है|