मोहनपुर के जमुनिया में शहीद सिद्धू कान्हू मेला का आयोजन 26 और 27 जनवरी को किया जाएगा

मोहनपुर:- शहीद सिद्धू कान्हू मेला जमुनिया में प्रत्येक वर्ष 26 और 27 जनवरी को मनाया जाता है इसी उपलक्ष पर आज जमुनिया चौक पर सुनील कुमार मंडल की अध्यक्षता में एक बैठक की गई ,इस बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी फुटबॉल खेल का आयोजन किया जाएगा मेला का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा स्वर्गीय बाबूराम सोरेन संस्थापक को 2 मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया आज के इस बैठक में मेला संचालन कमेटी का गठन किया गया इस कमेटी के अध्यक्ष स्वर्गीय बाबू राम सोरेन के पुत्र वीरेंद्र सोरेन को चयनित किया गया एवं सचिव लखीराम सोरेन उपाध्यक्ष सुनील कुमार मंडल कोषाध्यक्ष नंद किशोर दास का चयन सर्वसम्मति से किया गया इसके अलावे 21 सदस्य सक्रिय सदस्य 11 सम्मानित सदस्य और 6 वरिष्ठ सदस्यों का चयन किया गया।मौके पर मीडिया प्रभारी अरुण शर्मा, चंद्रमोहन मंडल, पेरु अली, लूथो मुर्मू शंकर तांती इत्यादि दर्जनों साथियों ने हिस्सा लिया |

Popular posts from this blog

देवघर में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में दो प्रज्ञा केंद्र संचालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

देवघर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है आपसी रंजिश में एक युवक के दोनों हाथ को बदमाशों ने काट डाला

नेताजी मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से नवाजा गया किसको कोन सा सम्मान मिला देखिए पूरी लिस्ट |