देवघर पुलिस ने सारठ और चितरा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर साइबर के गढ़ जामताड़ा के साइबर अभियुक्त के साथ चार साइबर अभियुक्त को किया गिरफ्तार देशभर में साइबर ठगी के 109 वारदात में शामिल था
देवघर जिला के साइबर थाना की पुलिस ने सारठ थाना क्षेत्र के सुखजोरा और चितरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी में छापेमारी कर साइबर की राजधानी कहे जाने वाले जामताड़ा जिला के कर्माटाड थाना क्षेत्र का रहने वाला 37 वर्षीय तजमुल अंसारी के साथ कुल चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार साइबर अपराधियों की पहचान 22 वर्षीय अशरफ अंसारी, 37 वर्षीय ताजमुल अंसारी, 40 वर्षीय मनोज मंडल और 25 वर्षीय शेखर मंडल के तौर पर हुई है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 18 मोबाइल 18 सिम कार्ड और 3 एटीएम कार्ड को बरामद किया । इस संबंध में जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार साइबर अपराधी देश भर के 109 साइबर ठगी की वारदात में शामिल रहे हैं। इसके अलावा इस बात की भी जानकारी दी गयी है कि इन साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी मोबाइल नंबर से फर्जी बैंक अधिकारी बनकर आम लोगों को एटीएम बंद होने की जानकारी देकर झांसा देकर ठगी की जाती थी। इसके अलावे पेटीएम के और सरकारी योजना के नाम पर ठगी करने के आरोप में इन चारों को गिरफ्तार किया गया है।