देवघर :- झारखण्ड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख मेरी क्रिसमस डे मनाने देवघर पहुचें देवघर के रजत मुखर्जी के घर में मनाया क्रिसमस, राज्य और देशवाशियों को दी बधाई , रजत मुखर्जी प्राचीन डाक टिकटों से क्रिसमस ट्री बनाकर मेरी क्रिसमस डे को मनाते हैं रजत का क्रिसमस मनाने का ये अनोखा अंदाज सभी से अलग है और रजत क्रिसमस पर अनोखे अंदाज में गाने भी गुनगुना रहे हैं
देवघर के 66 वर्षीय रजत मुखर्जी विगत छियालीस वर्षो से क्रिसमस मना रहे हैं रजत मुखर्जी का क्रिसमस मनाने का एक अलग ही अंदाज है आमतौर पर क्रिसमस ट्री को ग्रीन कागज या पेपर एवं अन्य वस्तुओं से बनाकर मानते हैं लेकिन रजत मुखर्जी डाक टिकटों से क्रिसमस ट्री को बनाकर क्रिसमस को मनाते हैं रजत मुखर्जी के लिए इस वर्ष का क्रिश्मस खास बन गया रजत के अनोखे अंदाज को देखकर झारखण्ड के कृषि मंत्री रजत के घर पहुचे और क्रिसमस को मनाया और राज्य और देशवाशियो को क्रिसमस की बधाई दी क्रिसमस को मुख्यतः क्रिश्चन धर्म वालों का एक महत्वपूर्ण त्योहार है लेकिन क्रिसमस को सभी धर्म के लोग मनाते हैं और रजत मुखर्जी भी कहते हैं कि हम सभी धर्म को समान मानते हैं और सभी धर्मों का आदर करते हैं मुझे राम और रहीम दोनों एक लगते हैं और इसलिए हम बचपन से ही क्रिसमस को मनाते आये हैं और अभी भी मना रहे हैं रजत मुखर्जी के पास लगभग दो सौ देशों के डाक टिकट है और बचपन से ही डाक टिकटों का संग्रह कर रहे हैं और टिकट संग्रह करते करते रजत मुखर्जी के पास 50 हजार से अधिक टिकट संग्रह हो गया है |