देवघर के मधुपुर में बंगला मैदान में टेट पास पारा शिक्षको की हुई बैठक, हाईकोर्ट फैसले के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट जाने का लिया निर्णय
देवघर के मधुपुर खलासी मोहल्ला स्थित डाक बंगला मैदान में रविवार को टेट पास पारा शिक्षकों की एक बैठक आयोजित की गई । बैठक के बाद शिक्षक अमित जयसवाल ने बताया कि पिछले 6 वर्षों से झारखंड उच्च न्यायालय में टेट पास पारा शिक्षकों के समायोजन के लिए याचिका दायर किया गया था कोरोना काल में डेट नहीं मिलने के कारण विलंब हुआ बताया इस केश में कुल 54 सुनवाई हुई। सबको समान काम का समान वेतन दिए जाने की बात कही गई थी । इधर 30 नवंबर को माननीय न्यायालय ने सुनवाई को सुरक्षित रखा । सभी पारा शिक्षक इंतजार में थे कि उच्च न्यायालय से अच्छी खबर आएगी । सुनवाई हमारे पक्ष में होने की उम्मीद थी लेकिन 16 दिसंबर के सुनवाई मे माननीय उच्च न्यायालय ने 61 हजार पारा शिक्षको का हवाला देते हुए केश खारिज कर दिया । अब इसके विरोध में सभी टेट पास पारा शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्णय लिया है |