देवघर :- ममता देवी को सजा मिलने के बाद डरे विधायक इरफान कहा अब कैसे करेगें आंदोलन, जिस आंदोलन से ममता देवी विधायक बनी उसी आंदोलन के कारण चली गई सदस्यता कांग्रेस पार्टी जाएगी हाईकोर्ट :- डॉ. इरफान अंसारी विधायक जामताड़ा
झारखंड के रामगढ़ से कांग्रेस की विधायक ममता देवी को कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है और अब उसकी सदस्यता समाप्त होने वाला है सदस्यता समाप्त होने को लेकर कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने देवघर में दिया बयान कहा की जिस आन्दोलन से ममता देवी विधायक बनी उसी आंदोलन के कारण उसकी सदस्यता समाप्त हो गई इससे काफ़ी दुखी हैं और अब जनप्रतिनिधि आन्दोलन करने से डरेंगे क्योंकि लोगो के कहने के बाद ममता देवी आंदोलन में शामिल हुई थी और पुलिस वालों ने गोलियां चलाई हमारे लोग भी मरे और हमारे पार्टी के विधायक की सदस्यता समाप्त हो गई जनप्रतिनिधि आन्दोलन में कैसे भाग लेंगे विधायक ने कहा हम कोर्ट का सम्मान करते हैं लेकिन हाई कोर्ट भी जाएंगे उन्होने कहा की ममता देवी गोला गोली कांड के बाद ममता देवी जेल गई और जेल से बाहर निकलने के बाद लोगो ने उसे जिताया और अब उसी कांड में अब पुनः जेल गई है पार्टी विचार कर रही है और हमलोग हाई कोर्ट जाएंगे आपको बता दे की झारखंड में कोंग्रेस के 3 विधायक केस कांड के कारण ससपेंड हैं जिसमें विधायक इरफान अंसारी भी शामिल है विधायक सस्पेंड होने और ममता देवी की सदस्यता समाप्त होने के बाद संख्या बल घटने पर सरकार पर किया असर होगा ये सवाल पूछे जानें पर उन्होने सीधे तौर पर जवाब नही दिया और उन्होने कहा की सस्पेंड डीसी एसपी भी होते हैं इसमें कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन सरकार पर किया असर होगा इसको कोई जवाब नहीं दिया|