साहिबगंज के राधा नगर थाना की पुलिस में 600 ग्राम गांजा के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार ।

साहिबगंज :- राधा नगर थाना पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में है इन क्षेत्रों में हो रहे अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है ।राधानगर थाना के वर्तमान प्रभारी थाना प्रभारी राकेश कुमार की तत्परता से राधानगर थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है ।
मामला राधानगर थाना क्षेत्र के जंगल पाड़ा की बताई जा रही है जहा 600 ग्राम गांजा के साथ पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है ।इस मामले को लेकर राजमहल एसडीपीओ यज्ञ नारायण तिवारी ने बताया कि राधानगर थाना प्रभारी राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगलपारा आम बागान में कुछ युवक गांजा की सप्लाई करने की तैयारी कर रहे हैं । सूचना पर राकेश कुमार ने अपने दल बल के साथ उक्त स्थल पर छापेमारी की इस दौरान मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया जिनके पास से लगभग 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया । 
गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान फुदकीपुर के बिक्रम मंडल एवं पप्पू मंडल के रूप में की गई है ।
एसडीपीओ ने बताया की दोनों युवकों के विरुद्ध थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है ।

Popular posts from this blog

देवघर के एक पिता ने ठेले पर फल बेचकर बेटी को पढ़ाया बेटी बनी सीए , रहने के लिए घर नही किराए के मकान पर रहते हैं लेकिन कहते हैं और दो बेटा बेटी को फल बेचकर बनाएंगे सीए

नेताजी मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से नवाजा गया किसको कोन सा सम्मान मिला देखिए पूरी लिस्ट |

देवघर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है आपसी रंजिश में एक युवक के दोनों हाथ को बदमाशों ने काट डाला