देवघर पुलिस को मिली बडी सफ़लता बाबा बैद्यनाथ के नाम पर प्रसाद खिलाकर स्कार्पियो लूटने वाला गिरोह का किया खुलासा दो महिला समेत 6 गिरफ्तार स्कॉर्पियो मोबाइल फोन और नशीली दवाई मिला हुवा पेड़ा बरामद

देवघर पुलिस को बडी सफ़लता मिली है बीते दिनों देवघर जिला के मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो लुटकांड की घटना को अंजाम दिया गया था जिसके बाद देवघर पुलिस ने घटना को लेकर रांची धनबाद समेत कई जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया और स्कॉर्पियो के साथ दो महिला समेत कुल 6 को किया गिरफ्तार 
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के द्वारा बिहार के नवगछिया से एक स्कॉर्पियो को देवघर बाबा मंदिर पूजा करने जानें के लिए बुकिंग किया और फिर देवघर के देवीपुर के पास ड्राइवर को प्रसाद बोलकर नशीली दवा मिला हुवा पेड़ा खिलाया और ड्राइवर को उतारकर फेंक दिया और स्कॉर्पियो लेकर भाग गया पुलिस ने बताया लूटी हुई स्कॉर्पियो से शराब की तस्करी करने का काम करता था 
और इसमें महिला अहम भूमिका निभा रही थी महिला को स्कॉर्पियो में बैठाकर शराब की तस्करी करता था जिससे पुलिस को शक नही हो पुलिस गाड़ी की चेकिंग करे तो महिला और पुरूष दोनों होने पर पुलिस को लगे की एक परिवार का सदस्य हैं और 
इस तरह से लुटकांड और शराब तस्करी का काम करता था पुलिस ने स्कॉर्पियो 6 मोबाइल और नशीली दवा मिला हुवा पेड़ा को बरामद किया है|

Popular posts from this blog

देवघर में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में दो प्रज्ञा केंद्र संचालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

देवघर में बिल्ली फंसी अंबेडकर और परशुराम के नाम पर कुछ को बिल्ली से गर्व कुछ को शर्म

देवघर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है आपसी रंजिश में एक युवक के दोनों हाथ को बदमाशों ने काट डाला