देवघर में दीनदयाल उपाध्याय अंतोदय राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत बने आश्रय गृह बना शराबियों नशेड़ी और जुआरियों का अड्डा प्रशासन के नाक के नीचे एनजीओ उड़ा रहे हैं नियमों की धज्जियां नही होता है कोई भी नियमों का पालन गरीबों की जगह ठहरते हैं सरकारी बाबू

देवघर में दीनदयाल उपाध्याय अंतोदय राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत आश्रय गृह का निर्माण किया गया है आश्रय गृह का निर्माण मजदूरों और आश्रयहीन लोगों के लिए हुवा था लेकिन यह आश्रय गृह इन दिनों शराबियों का अड्डा बना हुआ है और ये सब देवघर जिला प्रशासन के नाक के नीचे हो रहा है नरेन्द्र भवन के पास बने आश्रय गृह के सामने देवघर नगर निगम का कार्यालय भी हैं दोनों एक ही कैंपस में होने के बाद भी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है वर्ष 2019 में 50 बेड का बने आश्रय गृह को यहां के सांसद विधायक और नगर आयुक्त की गरिमामई उपस्थित में उद्घाटन किया गया था और इसे संचालित करने का जिम्मा दिल्ली के एक एनजीओ सादिक मासिक मेडिकल सोशल सर्वेंट सोसाइटी दिल्ली को दिया गया जिसके द्वारा देवघर के साथ साथ संथाल परगना के 6 जिले और और गिरीडीह में बने आश्रय गृह का संचालन सिर्फ पेपर पर किया जा रहा है धरातल पर आश्रय गृह में अनैतिक काम कराए जा रहे हैं जहां पर मजदूर गरीब की रहने की व्यवस्था होनी चाहिए वहां कभी भी गरीब मजदूर दिखाई नही पड़ते हैं शराबी और जुवाड़ी लोग ही जमावड़ा लगाए हुए रहते हैं मैने जब आश्रय गृह का पड़ताल किया तो बेड के नीचे शराब की बोतले और पानी की बोतल दिखाईं पड़ा शराब के बारे में एनजीओ के कर्मचारी से पूछे जाने पर बताया कि यहां पुलिस वाले ठहरे हुए थे वही लोग शराब को छोड़कर चले गए अब सबसे बड़ा सवाल उठता है की यह आश्रय गृह पुलिस वालों के लिए बनाया गया था या गरीब मजदूर जो फुटपाथ पर सो जाते हैं उसके लिए बना था अब जरा सोचिए जिस आश्रय गृह को गरीबों के लिए बनाया गया था वहां पर पुलिस वाले रहने लगेंगे तो आम आदमी कहां जाएंगे और जिस स्थान पर शराबियों जुवाड़ियो का अड्डा बना रहेगा वहां पर आम आदमी कैसे रहेगा सरकार ने गरीबों की हित के लिए आश्रय गृह का निर्माण कराया था लेकिन इसका संचालन जिसके हाथों सोपा गया वो इसके विपरित काम कर रहे हैं और सभी नियम कानून को ताक पर रखकर आश्रय गृह का संचालन कर रहे हैं|

Popular posts from this blog

देवघर में बिल्ली फंसी अंबेडकर और परशुराम के नाम पर कुछ को बिल्ली से गर्व कुछ को शर्म

देवघर में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में दो प्रज्ञा केंद्र संचालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

देवघर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है आपसी रंजिश में एक युवक के दोनों हाथ को बदमाशों ने काट डाला